*रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की सांसद प्रफुल पटेल व सांसद राजेंद्र जैन भेट कर कि सकारात्मक चर्चा*
आज माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णवजी से भेंट कर सांसद श्री प्रफुल पटेलजी ने गोंदिया एवं भंडारा जिलों सहित क्षेत्र की रेल सुविधाओं से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस अवसर पर सांसद श्री राजेंद्र जैन ने भी क्षेत्र की रेल समस्याओं, नई सुविधाओं और यात्रियों की आवश्यकताओं से संबंधित महत्वपूर्ण पत्र माननीय रेलमंत्रीजी को सौंपे।
इस भेंट के दौरान गोंदिया-मुंबई वंदे भारत ट्रेन शुरू करने, इंटरसिटी एक्सप्रेस का सालेकसा स्टेशन पर स्टापेज तथा गोंदिया में ट्रेनों के मेंटेनेंस की सुविधा विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही भंडारा, तुमसर एवं तिरोड़ा, आमगाव व सालेकसा में आवश्यक ट्रेनों के स्टापेज की मांग भी प्रमुखता से रखी गई, ताकि स्थानीय यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और नागरिकों को बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
रेलवे लाइन एवं अन्य रेल परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि के बदले किसानों और भूमि मालिकों को उचित एवं न्यायसंगत मुआवजा प्रदान करने, तिरोडा रेल स्टेशन को अमृत भारत योजना मे समाविष्ट करने के विषय पर माननीय रेलमंत्रीजी से चर्चा की गई ।







