गोंदिया: आज गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर न.मा.द. महाविद्यालय परिसर में मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेशजी की विधिवत स्थापना की गई। गणपति बप्पा के आगमन पर महाविद्यालय परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने “गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया” के जय घोष से भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा l
इस अवसर पर सांसद तथा गोंदिया शिक्षण संस्था के सचिव श्री राजेंद्र जैन व संचालक श्री निखिल जैन ने उपस्थित होकर श्री गणेश की पूजा-अर्चना एवं आरती की। उन्होंने सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान गणेशजी सभी को ज्ञान, बुद्धि, विवेक एवं जीवन में समृद्धि की कामना की। गणेशोत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डाँ. रविंद्र मोहतुरे तथा प्राध्यापक गण, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।








