*कृष्ण-राधा की वेशभूषा में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बढ़ाया समारोह का आकर्षण*
गोंदिया, 4 सितंबर :
भारती वंडर किड्स स्कूल, रामनगर, गोंदिया में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा की मनमोहक वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे नन्हे बालक-बालिकाएं बेहद आकर्षक नजर आ रहे थे। बच्चों के चेहरे पर श्रीकृष्ण के प्रति उत्साह एवं आनंद देखते ही बन रहा था।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनकी बाल लीलाओं से संबंधित विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। ‘राधे-राधे’, ‘गोविंदा आला रे’ जैसे भक्तिमय वातावरण में बच्चों ने सभी का मन जीत लिया।
विद्यालय की शिक्षिकाओं ने बच्चों को जन्माष्टमी पर्व के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी देते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेम, सत्य, कर्तव्य, मित्रता और सदाचार जैसे मूल्यों की प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। नन्हे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों और कृष्ण-राधा की वेशभूषा ने एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित इस समारोह से विद्यालय परिसर में भक्ति, आनंद और बाल उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिला। स्कूल के डायरेक्ट श्रीमान अक्षय नायडू सर ने सभी बच्चों को गिफ्ट्स देकर उनका हर्षोल्लास बढ़ाया। साथ में स्कूल के शिक्षिका श्रीमती श्वेता कोट्टेवार मैम, श्रीमती प्रीति ढंगारे मैम, श्रीमती आशा तिडके मैम, श्रीमती केहकशा मेमन मैम, मिस सलोनी अग्रवाल मैम उपस्थित थे। और स्कूल के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।








