दिगंबर जैन समाज के पर्युषण महापर्व के उत्तम त्याग धर्म के पावन अवसर आज 23 सितंबर को भगवानजी का अभिषेक करने का सांसद राजेंद्र जैन पांड्या को सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई।
इस अवसर पर सांसद राजेंद्र जैन ने कहा कि पर्युषण महापर्व त्याग, संयम, क्षमा और आत्मशुद्धि का संदेश देने वाला पावन पर्व है। उत्तम त्याग धर्म हमें जीवन में अहंकार, लोभ, मोह और नकारात्मक विचारों का त्याग कर सत्य, सदाचार एवं मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।








